पेड़ सड़क के बीच-बीच गिरने परजाम में फंसे हुए वाहन
रतिया। रतिया-फतेहाबाद रोड को चौड़ा करने के लिए कटवाए जा रहे पेड़ बीच सड़क में गिर जाने के कारण सोमवार दोपहर को काफी समय तक स्टेट हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में वाहन चालकों ने आपसी सहयोग से जाम को खुलवाया। जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग द्वारा रतिया-फतेहाबाद रोड को चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए वृक्षों की कटाई की जा रही है। मंगलवार दोपहर को फतेहाबाद रोड पर कई वृक्ष सड़क के बीच में गिर गए। जिस कारण रोड पर जाम लग गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। दो घंटे तक जाम में सैकड़ों वाहन फंस रहे। मगर पुलिस का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद वाहन चालकों ने आपसी सहयोग से ही जाम को खुलवाया।