फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिरथला-ललौदा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नहीं है शौचालय व पेयजल की व्यवस्था

Fri, 29 Aug 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पिरथला- ललौदा स्टेशन में बनी पानी टंकी, जिले में नहीं है पानी। संवाद
विज्ञापन
समैन। पिरथला-ललौदा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति यात्रियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। स्टेशन पर पेयजल के लिए टंकी तो बनी है, लेकिन उसमें जाने वाली पाइप लीक होने से पानी टंकी तक पहुंचता ही नहीं। वहीं महिलाओं के लिए शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का भी यहां अभाव है।
विज्ञापन

120 साल पुराने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बुनियादी ढांचा तक नहीं है। रोजाना यहां सैकड़ों यात्री अलग-अलग गंतव्यों के लिए ट्रेन पकड़ते हैं, लेकिन उन्हें न पीने के लिए पानी मिल पाता है और न ही शौचालय का यहां पर सुविधा है। स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री विद्या देवी, रजनी, पूजा, जीवन सिंह, जगसीर व रामफल ने बताया कि उन्हें अपनी जरूरत का पानी बोतलों में घर से लाना पड़ता है।
महिला यात्रियों का कहना है कि शौचालय न होने के कारण उन्हें खेतों की ओर जाना पड़ता है, जो असुविधाजनक और असुरक्षित है।
-

मांग : रेलवे करे सुविधाओं की व्यवस्था

स्थानीय लोगों व यात्रियों ने रेलवे विभाग और सरकार से मांग की है कि पिरथला-ललौदा रेलवे स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और महिला-पुरुष यात्रियों के लिए शौचालय का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन




युवा बुझाते हैं प्यास

गांव पिरथला के युवाओं ने एक संगठन बनाकर गर्मी के मौसम में स्टेशन पर यात्रियों को पानी उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली है। संगठन सदस्य गाड़ियों का टाइम टेबल देखकर समय पर स्टेशन पहुंचते हैं और यात्रियों को पानी पिलाते हैं। यह काम वे स्वेच्छा से और समाजसेवा की भावना से कर रहे हैं।
विज्ञापन


-प्रदीप सहारण, सामाजिक कार्यकर्ता, पिरथला।



:: स्टेशन पर महिलाओं के लिए शौचालय का अभाव है। स्टेशन पर पीने के पानी के लिए टंकी तो बनी है लेकिन इसकी पाइप लीक है, इसे जल्द ही ठीक करवाया जाएगा।

-प्रीतम पाल, टिकट मास्टर पिरथला-ललौदा, रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें