फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाम के कारण शिक्षण संस्थान पहुंचने में होती है देरी

Mon, 14 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के मुख्य चौक से निकलते वाहन - फोटो : :वैभव मिश्रा की फाइल फोटो ।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के मुख्य चौक पर लगने वाले जाम से उच्च शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को भी कई बार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थियों ने जाम की समस्या से निपटने के लिए जल्द ट्रैफिक लाइट लगवाने की मांग की है ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
विज्ञापन

कॉलेज छात्रों व सामाजिक संगठनों के अनुसार प्रशासन के समक्ष कई बार ट्रैफिक लाइट लगाने की अपील कर चुके हैं। उसके बाद भी प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। प्रशासन की बेरुखी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अनुसार जिला प्रशासन को जनहित का कार्य देखते हुए प्राथमिकता के आधार पर देखते हुए सकारात्मक दिशा में कार्य करना चाहिए। जाम की समस्या से आमजन को निजात दिलाने के लिए प्रशासन को ट्रैफिक लाइट जल्द से जल्द लगवानी चाहिए।
-
छुट्टी के बाद लगता है चौक पर जाम
शहर में 50 से ज्यादा निजी स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान हैं। दोपहर को एक साथ छुट्टी के चलते अलग-अलग चौक पर जाम की स्थिति हो जाती है। वजह ये है कि चौक पर ट्रैफिक नियंत्रण नहीं हो पाता है। स्कूल बस संचालक जल्द विद्यार्थियों को पहुंचाने के चक्कर में रहते हैं और चौक-चौराहों में बसें फंस जाती हैं। दोपहर के समय मुख्य तौर पर जाम रहता है। ऐसे में बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गर्मी के मौसम में ये परेशानी और ज्यादा बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-शहर के मुख्य चौकों पर कई बार बड़े वाहनों के चलते जाम की स्थिति बन जाती है इसलिए प्रशासन को समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए ट्रैफिक लाइट लगानी चाहिए ताकि आमजन को सुविधा मिल सके।
-हरी सिंह महरिया, इनेलो, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।
-

शहर के वाल्मीकि चौक पर कई बार स्कूल की छुट्टी के समय जाम लग जाता है। जिससे वैन में बैठे बच्चों को गर्मी का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस समस्या का हल करने के लिए कार्य करते हैं लेकिन स्थायी समाधान ट्रैफिक लाइट ही है।
-राजेश वर्मा, प्रधान स्वर्णकार संघ, टोहाना।
-

भगवान परशुराम चौक शहर का मुख्य चौक है क्योंकि चंडीगढ़ व हिसार रोड से आने वाले वाहन इसी चौक के रास्ते रेलवे रोड पर आते हैं। कई बार फसल के सीजन के समय में जाम की स्थिति बन जाती है इसलिए ट्रैफिक लाइट बहुत जरूरी है।
- संदीप गोयल, प्रवक्ता गुड मॉर्निंग क्लब।
-
शहर के भूना रोड पर वाहनों की संख्या अधिक होने के चलते कई बार दिक्कत का सामना करना पड़ता है। प्रशासन को ट्रैफिक लाइट जल्द से जल्द लगवानी चाहिए ताकि समस्या का निदान हो सके और लोगों की परेशानी हो सके।

-साहिल कुमार, छात्र
-

शहर के भूना रोड पर आईजी कॉलेज में हजारों बच्चे पढ़ने के लिए जाते हैं। कई बार भूना रोड से बड़ा वाहन आने के चलते जाम की स्थिति बन जाती है। प्रशासन को इस समस्या का प्राथमिकता के तौर पर हल करना चाहिए।
-संदीप समैण, छात्र नेता

कैंची चौक शहर का सबसे मुख्य चौक है जहां से वाहन चंडीगढ़ व हिसार के लिए जाते हैं। कई बार बडे शहरों से बड़े वाहन इस रास्ते से जाते है तो जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक पुलिस समस्या को दूर करने के लिए प्रयास करते है लेकिन स्थिति वही बनी हुई है।
-शुभम, छात्र
-

शहर के वाल्मीकि चौक व विश्वकर्मा चौक सबसे महत्वपूर्ण चौक हैं। प्रशासन को इस समस्या का हल करने के लिए कार्य करना चाहिए, बिना किसी हादसे का इंतजार किए जिला प्रशासन को ट्रैफिक लाइट लगानी चाहिए।
विज्ञापन

- सनी चौहान, छात्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें