फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी, खफा लोगों ने अस्पताल के बाहर किया प्रदर्शन

Tue, 18 Mar 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां के सरकारी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते क्षेत्रवासी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टूकलां के सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर सरकारी अस्पताल के बाहर धरना देकर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता रिछपाल भादू व विजेन्द्र कुमार ने की जबकि संचालन विकास डूडी ने किया। मुख्य वक्ता के तौर पर किसान सभा के जिला प्रधान विष्णुदत्त शर्मा ने भाग लिया। प्रदर्शन में काफी संख्या में किसानों ने भाग लिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। इसके बाद सभा द्वारा एसएमओ को स्वास्थ्य मंत्री के नाम मांग पत्र भी सौंपा।

धरने को संबोधित करते हुए विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भट्टू क्षेत्र में इन दिनों कैंसर, हृदय रोग जैसी जानलेवा बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। लोग जब उपचार के लिए भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाते है तो चिकित्सक और दवाइयां नही मिलती। एक्स-रे व अन्य सुविधाओं का भी टोटा है। अस्पताल में 7 डॉक्टरों की स्थायी पोस्ट है, जिसमें महिला डॉक्टर सहित 3 अस्थायी डॉक्टर है, एसएमओ भी स्थायी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से मांग की है कि भट्टू के सरकारी अस्पताल में हड्डियों, कान-नाक सहित सभी डॉक्टरों के खाली पदों को तुरंत भरा जाए। इसके अलावा अस्पताल में दांतों सहित सभी प्रकार की एक्स-रे मशीनों का प्रबंध किया जाए।

अस्पताल में ईसीजी मशीन का प्रबंध किया जाए। धरना प्रदर्शन में रोहताश मेहूवाला, रामस्वरूप सिद्धू, दिनेश कुमार, बिल्लू साई, साधुराम जांडवाला, भूप सिंह नायक, अश्विनी कुमार, किशोरी लाल, मांगेराम, कृष्ण चन्द्र, मनीराम, नोरंग राम, नेकी राम, जयपाल सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें