फतेहाबाद। भूना रोड स्थित ऑटो मार्केट में बुधवार सुबह पेंटर पर चाय की दुकान पर काम करने वाले नौकर ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पेंटर को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया।
विज्ञापन
घायल के साथी रोहताश ने बताया कि बुधवार सुबह पेंटर नरेंद्र अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान चाय की दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि पेंट के छींटे उसके ऊपर आ रहा है और उसको परेशानी हो रही है।