फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलर की जेब से उड़ाया चार तोले सोने का लॉकेट

Wed, 16 Dec 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक ज्वैलर्स का संचालक ठाकर बस्ती निवासी प्रताप सिंह मंगलवार को बड़ोपल में एक ग्राहक को सोने का लॉकेट देने के लिए जा रहा था।
विज्ञापन


प्रताप सिंह हिसार की ओर जाने वाली बस में सवार हुआ। जिस सीट पर वह बैठा थी उसी के पास ही एक महिला बैठी थी। आरोप है कि पास बैठी महिला ने जेब में से सोने का लॉकेट निकाल लिया।
विज्ञापन


लॉकेट लगभग सवा चार तोले का था। प्रताप सिंह ने जैसे ही जेब में हाथ डाला सोने का लॉकेट गायब था। तुरंत बाद महिला भी गायब हो चुकी थी।

प्रताप सिंह ने इस संबंध में बस स्टैंड चौकी पर शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद बस स्टैंड चौकी पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें