रतिया में चोरी के घटनाक्रम मामले में मौके पर पहुंचकरमहिलाओं को थाने ले जाते पुलिस की टीम , स्त्
रतिया। सरदूलगढ़ रोड पर रविवार सुबह कुलदीप मोटर्स से स्क्रैप चोरी करतीं 6 महिलाओं को मौके पर चोरी करते हुए पकड़ लिया। दुकान मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सभी 6 आरोपी महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि आरोपी महिलाओं पर पहले भी चोरी सहित अन्य तीन मामले दर्ज हैं। कुलदीप मोटर्स के नाम से स्क्रैप की दुकान चलाने वाले देशराज ने बताया कि उनकी दुकान में लगातार सामान चोरी हो रहा था। इसी महीने में चार बार चोरी हो चुकी थी। उन्होंने अपने कैमरे की फुटेज चेक की तो कुछ महिलाएं उसकी दुकान से स्क्रैप चोरी करती नजर आई।
जब उन्होंने फुटेज अच्छी तरह से देखी तो पाया कि हर बार चोरी के दौरान महिलाएं सुबह 5.30 बजे के आसपास आती। फुटेज में 6 महिलाएं नजर आ रही थी। इनमें से दो बाहर पहरा पहरा दे रही थी जबकि बाकी अंदर सामान चोरी कर रही थी। इसके बाद इन महिलाओं को रंगे हाथों पकड़ने की योजना बनाई गई।
देशराज ने बताया की इसके बाद योजना के तहत वह अपने दोस्तों के साथ रविवार सुबह 5 बजे दुकान के अंदर बने केबिन में आकर बैठ गए। तभी उन्हें कैमरे में नजर आया कि 5:30 बजे के करीब दो महिलाएं दुकान की दीवार फांदकर अंदर आई और चोरी करने लगी। इस पर उन्होंने डायल 112 पर चोरी होने के बारे में सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी 6 महिलाओं को पुलिस को पकड़वा दिया। शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि चोरी होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वार्ड 10 निवासी 6 महिलाओं को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।