फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव लाली में एक ही रात में चार घरों में चोरी

विज्ञापन
गांव लाली में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। रतिया क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले सप्ताह रतिया शहर में चोर दुकान और घरों को निशाना बनाते रहे तो अब गांवों की ओर रुख कर लिया है। क्षेत्र के गांव लाली में चार घरों में चोर घुस गए।
विज्ञापन

गांव लाली के लालवास रोड पर रहने वाले खुशाल चंद ने बताया कि परिवार के लोगों के साथ बरामदे में सोए हुए थे। सोमवार सुबह उठे तो कमरों के दरवाजे खुले पड़े थे। अलमारी का सामान भी बाहर बिखरा पड़ा था। अलमारी से 6 तोले सोने के गहने व नकदी गायब थी। वहीं, उनके पड़ोसी रमेश कुमार के घर में भी चोर घर में पड़ा करीब 20 हजार रुपये का मोबाइल व अन्य सामान चुरा ले गए। गांव में ही नहर के पास स्थित एक घर से चोरों ने 11 हजार की नकदी और अन्य सामान चुरा लिया। एक अन्य घर में भी चोर घुसने का पता चलने पर शोर मचाने पर चोर भाग गए। चोरी की घटना की जानकारी जब सुबह सभी लोगों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस के जांच अधिकारी रघुवीर सिंह और फोरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। बाद में फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट टीम भी भेजी गई थी। मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें