फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरी का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार

Sun, 05 May 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के प्रीत विहार कॉलोनी में लोगों ने एक व्यक्ति को चोरी करते काबू किया। लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। डायल 112 से पुलिस की गाड़ी तक पहुंचने के बावजूद आरोपी भाग गया। थाना शहर प्रभारी ने लापरवाही के आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की बात कही है। साइबर टीम आरोपी से बरामद मोबाइल फोन की जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रीत विहार निवासी पवन ने बताया कि रात करीब एक बजे उनके घर में कुछ आवाज सुनाई दी तो उनके पड़ोसी सतबीर ने बताया कि एक चोर पकड़ा गया है। डायल 112 से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। डायल 112 गाड़ी के माध्यम से पुलिस आरोपी को थाने ले गई। तब पुलिस ने लोगों से कहा कि थाने में आकर शिकायत दे जाओ। इस दौरान पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन ले लिया, लेकिन आरोपी पुलिस गिरफ्त से भाग गया, जो पुलिस की लापरवाही है।
कोट

प्रीत विहार कॉलोनी में लोगों ने चोरी का आरोपी पकड़ा था। डायल 112 की गाड़ी से उसे थाने में लाया गया, जिसकी जांच की जा रही है। आरोपी के भागने के मामले में लापरवाह कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। - बलवान सिंह, थाना प्रभारी, टोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें