फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लगातार दूसरे दिन 40 डिग्री रहा जिले का अधिकतम तापमान

Sun, 05 May 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण शनिवार और रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण दोपहर को बाजारों में सन्नाटा छा गया तो शाम के समय में लोग बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे। इस कारण इन दिनों शहर में तरबूज और खरबूजे की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

घरों से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति के सिर पर कपड़ा था। जिले के किसान रामकार, मोहर सिंह, बिंद्र सिंह और अमर सिंह आदि बताया ने कि इन दिनाें किसान सब्जियों और पशुओं के चारे की बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में किसानों को फसलों की सिंचाई अधिक करनी पड़ रही है। नमी में कमी के कारण नरमा बीज का अंकुरण प्रभावित हो रहा है।
खेतिहर श्रमिकों और अन्य मजदूरों को तेज धूप के दौरान काम करने में परेशानी हो रही है। इससे शरीर में पानी की कमी हो रही है। डायरिया रोग से बचने के लिए चिकित्सकों ने घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल साथ रखने और खाने का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में आमतौर पर रविवार तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान जिले का तापमान बढ़ सकता है।
- डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विज्ञान, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें