फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 06 Sep 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गांव हिजरावां खुर्द में एक युवक फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक युवक ने बेटा न होने के कारण यह कदम उठाया। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक जहां काम करता था, वहां उसके साथ मारपीट हुई थी। युवक ने आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या की है।

गांव हिजरावां खुर्द निवासी 40 वर्षीय रमेश पुत्र कर्मचंद काफी समय गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास रह रहा था। रमेश की पत्नी डेरा सच्चा सौदा में रह रही है। रमेश के एक बेटी है। वह अकेला ही रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह पिछले दो महीने से अयाल्की में बैंक कर्मचारी राकेश कुमार के घर काम कर रहा था और रात को भी वहीं रहता था। वह बृहस्पतिवार शाम गांव स्थित घर आया था और बहुत परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने गांव हिजरांवा खुर्द के नजदीक ढाणी में एक पेड़ से रमेश का शव झूल रहा था। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से नीचे उतारा और मृतक की पत्नी को घटना के बारे में सूचना दी। वहीं, अस्पताल पहुंचे मृतक के रिश्तेदार सेठीराम ने बताया कि वह जहां पर काम करता था, वहां पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। इसी के चलते उसने फांसी लगाई है। जबकि ग्रामीणों  का कहना है कि रमेश बेटा न होने के कारण परेशान रहता था। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें