फतेहाबाद। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को मनरेगा के बदले विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका के लिए गारंटी मिशन योजना यानी वीबी जी राम जी योजना लागू कर दी गई है। नरेगा संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूरों ने योजना की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन किया गया।
अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन हरियाणा के उपाध्यक्ष रामकुमार बहबलपुरिया ने कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी के दौर में मनरेगा ग्रामीण गरीबों की आजीविका का सबसे बड़ा सहारा है। वीबी जी राम जी योजना के तहत मजदूरों को साल में अब 100 दिन के बजाय 125 दिन रोजगार मिलने का दावा है।
सरकार 200 दिन काम और 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित करे। ढाबी कलां, ढाबी खुर्द, रामसरा, दैयड़, कुलां, आकांवाली, जांडली और भिरड़ाना सहित कई गांवों में मजदूरों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और योजना की प्रतियां जलाईं।