फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पत्नी के प्रेमी के दिल पर छुरे से किए वार

Sat, 31 May 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रितिक के घर के बाहर फैला खून। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। तिलक नगर में पत्नी और उसके प्रेमी की हत्या करने वाले आरोपी दीपक ने दिल (हृदय) पर छुरे से दो वार करके मौत के घाट उतार दिया। वहीं, पत्नी के तानों और उसकी बेवफाई का गुस्सा उतारने के लिए उस पर एक दर्जन से अधिक वार किए।
दोनों ही हमलों में रितिक की मौत पहले हुई और पूजा को अस्पताल में ले जाते समय मौत हुई। थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह के अनुसार रितिक के दिल पर हुए सीधे वार से उसका खून ज्यादा बह गया। जिससे उसकी कम वार होने के बाद भी पूजा से पहले मौत हो गई। वहीं इस वारदात के बाद तिलक नगर की गली में सुबह के समय एकदम सन्नाटा रहा। वारदात के बाद से गली में खून फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो महिलाएं हो गई बेहोश

रात्रि के समय जब रितिक को आरोपी दीपक ने चाकू मारे तो वह अपने घर की तरफ भागते समय चौखट पर गिर गया तो पड़ोसी जमा हो गए। ऐसा देख एक महिला रात को मौके पर बेहोश हो गई। वहीं एक अन्य महिला करीब 56 वर्षीय बेबी की हृदय की धड़कन बढ़ गई जिसके चलते परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे कहीं और ले जाने को कहा। महिला की बेटी सुबह घर पहुंची वह उसे इलाज के लिए हायर सेंटर लेकर गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें