फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में 10 फरवरी तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार

Thu, 05 Feb 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में ​खिली धूप से चलता सोलर पंप और गेहूं की फसल में सिंचाई करता किसान। संवाद - फोटो : स्रोत : विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के बीच वीरवार को जिले में तेज धूप खिली। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय हल्की गर्माहट का अनुभव होने लगा है, जबकि रात के तापमान में ठंड बनी हुई है।
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्रवार से फिर मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। जनवरी माह में इस बार बारिश में कमी रही है, जिससे रबी की फसलों को सिंचाई की लगातार आवश्यकता पड़ रही है। किसान जगरुप, रविंद्र, संदीप और मान सिंह ने बताया कि तेज धूप के कारण खेतों में पानी की जरूरत बढ़ गई है।

किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव और बारिश होती है तो यह फसलों की पैदावार के लिए लाभकारी साबित होगी। बारिश से मिट्टी में नमी बनी रहेगी और फसल स्वास्थ्य बेहतर होगा। सिंचाई की कमी से खेतों में फसल प्रभावित हो रही है, इसलिए किसान मौसम की निगरानी कर आवश्यकतानुसार पानी दे रहे हैं। विशेषज्ञों ने भी किसानों से पानी की बचत और फसलों की समय पर सिंचाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन


:: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राज्य में शुक्रवार और शनिवार को आंशिक बादलवाई तथा मध्यम से तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 9 फरवरी रात्रि व 10 फरवरी को राज्य में आंशिक बादलवाई तथा कहीं- कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट रह सकती है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें