फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घग्गर नदी में जलस्तर 3150 क्यूसेक चल रहा

Sun, 17 Aug 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में बुढलाडा रोड पर घग्गर नदी में बहता पानी। संवाद
विज्ञापन
रतिया। रविवार को घग्गर नदी का जलस्तर 3150 क्यूसेक पर स्थिर रहा, जो शनिवार के जलस्तर के बराबर है। हालांकि, पिछले दो-तीन दिनों से पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण आने वाले दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

इससे घग्गर नदी के आसपास के क्षेत्र के किसानों और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। शहर के बुढलाडा रोड पर बने पुल पर जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। शुक्रवार को जहां पुल पर जलस्तर 3 गेज था, वहीं रविवार को यह घटकर 2 गेज रह गया। यह कमी जलधारा की तीव्रता में भी साफ नजर आ रही है। पहाड़ों में हो रही बारिश अब भी खतरे का संकेत दे रही है।
स्थानीय किसानों अमन, रवि, निर्भय और हरपाल ने चिंता जताते हुए बताया कि पहाड़ों में गिरने वाला पानी अगले 2-3 दिनों में घग्गर नदी में पहुंच सकता है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव या बाढ़ की स्थिति बन सकती है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि समय रहते नहरों की सफाई करवाई जाए ताकि पानी के बहाव में रुकावट न आए और बाढ़ की स्थिति से बचा जा सके।
विज्ञापन

प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर रखने और आवश्यक कदम उठाने की बात कही है। अगर समय रहते सतर्कता नहीं बरती गई, तो यह पानी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें