फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात समंदर पार भी जाएगी स्नेह की डोर

विज्ञापन
फतेहाबाद के डाकघर में आए लोग।
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाई-बहन के अटूट रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन पर स्नेह की यह डोर विदेशों तक भी पहुंचेगी। डाक विभाग ने इसके लिए अलग से काउंटर बनाया है। विदेशों में अलग-अलग देशों के लिए राखी भेजने के रेट भी फिक्स किए गए हैं। इस समय डाक घर में विदेशों में राखियां भेजने के लिए प्रतिदिन चार से पांच बुकिंग आ रही हैं और रक्षाबंधन के एक सप्ताह पहले बुकिंग अधिक बढ़ने की संभावना है।बहन-भाई के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस बार 30 अगस्त को है। अब ऐसे में बहनें बाहर रह रहे भाइयों को राखी भेजना शुरू कर दिया है। इधर डाक विभाग भी राखी समय पर पहुंचे, इसके लिए अलग से कमेटी बना दी है। साथ ही वाटरप्रूफ लिफाफे भी आ गए हैं। फतेहाबाद डाकघर में पांच हजार लिफाफे आ चुके हैं। इस साल बहनें विदेश में बैठे अपने भाइयों को आसानी से राखी भेज सकेंगी। इसके लिए डाक विभाग ने सुविधा शुरू की है। इसके तहत बहनें कनाडा, ऑस्ट्रेलिया सहित 34 देशों में राखी भेज पाएंगी।
विज्ञापन




ये देश हैं शामिल
इसमें अस्ट्रेलिया, आस्ट्रिया, बांगलादेश, बेल्जियम, भूटान, कनाडा, डेनमार्क, फीनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, हंगरी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, जॉर्डन, कोरिया, मैक्सिको, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नार्वे, फिलीपींस, रूस, सिंगापुर, साउथ अफ्रिका, स्वीडन, स्वीजरलैंड, थाईलैंड, टर्की, यूके, यूएसए, यूक्रेन, वियतनाम देश में राखी भेजी जा सकेंगी।


वाटर प्रूफ लिफाफे भी आए
फतेहाबाद के मुख्य डाकघर पांच हजार से अधिक वाटरप्रूफ लिफाफे भी पहुंच गए हैं। ज्यों-ज्यों डिमांड बढ़ेगी डाकघर में और वाटर प्रुफ लिफाफे मंगवाए जाएंगे। इन लिफाफों को गांवों व अन्य कस्बों के डाकघरों में पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन



स्वतंत्रता दिवस के लिए आया तीन हजार तिरंगा
वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर भी मुख्य डाकघर में तीन हजार तिरंगा झंडे आ चुके हैं। डाक विभाग से 25 रुपये में एक झंडा लिया जा सकता है।

कोट
विदेशों में रहने वाले भाइयों के लिए बहनें अगर राखी भेजना चाहती हैं तो इसके लिए डाक विभाग तैयार है। प्रतिदिन विदेशों के लिए चार से पांच राखी भेजने के ऑर्डर आ रहे हैं। आगे बुकिंग बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन


नरेश कुमार, पोस्टमास्टर, डाकघर फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें