फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गोशालाओं में बढ़ रहा बंदरों का आतंक, व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ेंगे सभी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव जांडवाला बागड़ की गोशाला में बुधवार को भट्टू ब्लॉक की 21 गोशालाओं के प्रधानों ने बैठक की। अध्यक्षता जांडवाला बागड़ गोशाला प्रधान बंसीलाल ने की। गोशाला प्रधानों ने कहा कि गोशालाओं में बंदरों का आतंक बढ़ रहा है। बंदर गायों को दलिया व अन्य चीज खाने देते। इस दौरान जिला उपायुक्त से मुलाकात पर विचार किया गया।
विज्ञापन

गोशाला कमेटियों ने गोशालाओं में मजदूरों के एक समान मानदेय रखने का सुझाव दिया, ताकि मजदूर मानदेय बढ़ोतरी के लालच में एक दूसरी गोशाला में न जा सके। दूसरी गोशाला में जाने पर मजदूर से पिछली गोशाला के प्रधान से नोड्यूज भी लेने की शर्त रखी जाने पर विचार किया गया। इस दौरान फैसला लिया गया कि पुरुष मजदूर को 8 हजार व महिला मजदूर को 7 हजार रुपये लेबर रेट तय किया गया। इसके अलावा कोई एडवांस पेमेंट नहीं दी जाएगी। सभी गोशालाओं को व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का आग्रह किया गया।
गोशाला प्रधान बंसीलाल ने कहा कि गोशाला कमेटियों को समय-समय पर बैठक कर आने वाली समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। बैठक में ब्रह्मानंद गोयल, राजेंद्र सुथार, राजमल सिंधु, जयसिंह, अग्रसेन गोदारा, मांगेराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें