फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चिल्ली झील पर कब्जा हटाने पहुंची टीम के साथ गाली-गलौज

Mon, 01 Jun 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के चिल्ली झील क्षेत्र में कब्जा हटवाते हुए अ​धिकारी स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के जवाहर चौक स्थित चिल्ली झील क्षेत्र में कब्जा कार्रवाई हटाने के दौरान हंगामा हो गया। नगर परिषद अधिकारियों ने टीम के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में नगर परिषद प्रशासन ने शहर थाना में शिकायत दी है। आरोप है कि सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाई गई और गाली-गलौज किया गया।
विज्ञापन




नगर परिषद प्रशासन को सूचना मिली कि जवाहर चौक से चिल्ली झील के रास्ते में दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है। सूचना पर नगर परिषद के एमई सुमित चोपड़ा, बीआई विकास बजाज, सफाई निरीक्षक महेश कुमार टीम के साथ कब्जा हटाने के लिए पहुंचे। टीम ने कार्रवाई शुरू की तो हंगामा हो गया। आरोप है कि कब्जा करने वाले व्यक्ति ने टीम के साथ गाली-गलौज किया और धमकी दी। हंगामा होते देख टीम लौट आई और पुलिस को शिकायत दी है।

-

चिल्ली झील क्षेत्र में हो रहे हैं कब्जे

नगर परिषद प्रशासन चिल्ली झील का सुंदरीकरण नहीं करवा पाया है लेकिन लगातार यहां पर कब्जे हो रहे हैं। पिछले दिनों हुए सर्वे के दौरान भी नगर परिषद ने कब्जा की रिपोर्ट तैयार की थी लेकिन बड़े स्तर पर कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


-

नगर परिषद प्रशासन को सूचना मिली थी कि चिल्ली झील क्षेत्र में किसी व्यक्ति द्वारा दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है। सूचना पर टीम पहुंची और कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान टीम के साथ गलत व्यवहार किया गया। मामले में पुलिस को शिकायत दी गई है।
विज्ञापन


- सुमित चोपड़ा, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें