फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई, बैरंग लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेेेध अधिकारी अधिकारी रेखा अग्रवाल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की सहायता से रतिया के वार्ड नंबर 5 में एक नाबालिग लड़की की शादी को रुकवा दिया। शादी के लिए पंजाब से आई बरात बैरंग लौट गई।
विज्ञापन

अधिकारी रेखा अग्रवाल को सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 5 में एक परिवार में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है जिसके बाद रेखा अग्रवाल ने इसकी सूचना रतिया पुलिस को दी और पुलिस की टीम को साथ लेकर उस घर में पहुंची, जहां पर विवाह कार्यक्रम चल रहा था। रेखा अग्रवाल ने जब परिवार वालों से लड़की की उम्र के बारे में पूछा तो परिवार वाले लड़की के बालिग होने का कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसी दौरान वहां पर बरात भी आ गई। रेखा अग्रवाल ने लड़की के परिजनों व बरात वालों को समझाया कि नाबालिग लड़की की शादी करना जुर्म है और इसमें सजा का भी प्रावधान होता है। इस पर दोनों पक्ष शादी रोकने को सहमत हो गए। जांच में पता चला कि लड़की की उम्र 15 साल ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें