खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक
समैन। गांव भीमेवाला में ग्राम पंचायत और खेल समिति के सहयोग से अंडर-14 (30 किलोग्राम भार वर्ग) राष्ट्रीय शैली कबड्डी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता में कुलवेहड़ी (करनाल) की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। मेजबान भीमेवाला की टीम दूसरे स्थान पर रही।
प्रतियोगिता में कापड़ो और सिसाय की टीमों ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अनिल महत्ता और ईश सरना मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। ग्राम पंचायत और खेल समिति ने उनका स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथियों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और विजेता खिलाड़ियों को भविष्य में भी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सुरेश कुमार, डॉ. गजेंद्र नैन, शमशेर नैन (बीडीपीओ), डॉ. रणबीर नैन (जूडो कोच), प्रदीप नैन, रणधीर नैन, धर्मपाल पहलवान सहित ग्राम पंचायत के सदस्य, खेल समिति के पदाधिकारी एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
-
प्रतियोगिता के परिणाम
अंडर-14 राष्ट्रीय शैली कबड्डी (30 किलोग्राम भारवर्ग)
प्रथम : कुलवेहड़ी (करनाल)
द्वितीय : भीमेवाला
तृतीय : कापड़ो और सिसाय
-
100 मीटर मटका दौड़
प्रथम : मनित देवी
द्वितीय : सरोज देवी
तृतीय : सुमन
चतुर्थ : प्रीति
-
100 मीटर बुजुर्ग दौड़
प्रथम : सुभाष नैन
द्वितीय : रमेश गिल
तृतीय : प्रेम कलीरावन
-