फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिले रेस में शानू, गुरजोत, पल्लवी विकास और तमन्ना की टीम जीती

Sat, 19 Sep 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रिले रेस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी ,स्त्रोत आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। नागर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव अकादमी के ग्राउंड में शनिवार को अंडर-12, 14 और 17 आयु वर्ग की रिले रेस प्रतियोगिता हुई। अलग-अलग वर्गों में शानू, गुरजोत, पल्लवी, विकास और तमन्ना की टीमों ने प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पांच टीमों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंडर-12 लड़कियों के वर्ग में महक और शानू की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें शानू की टीम प्रथम रही। अंडर-12 लड़कों के वर्ग में गुरजोत और जस्सी की टीम आमने-सामने रही। गुरजोत की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-14 लड़कियों के वर्ग में पल्लवी और महक की टीम के बीच मुकाबला हुआ। पल्लवी की टीम विजेता रही। अंडर-17 लड़कों के वर्ग में टोनी और विकास की टीम के बीच मुकाबला हुआ। इसमें विकास की टीम ने बाजी मारी। अंडर-17 लड़कियों के वर्ग में तमन्ना और भारती-चौहान की टीम के बीच मुकाबला हुआ। तमन्ना की टीम प्रथम रही।
प्रतियोगिता के आयोजक व कोच रघुवीर और कोच सपना रानी ने बताया कि खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह नगर कार्यवाह राकेश कुमार और शाखा कार्यवाह दिलवारा मुख्य अतिथि रहे। संघ कार्यकर्ता बंसीलाल ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को खेलों से जुड़ने और मोबाइल फोन से दूरी बनाने के लिए प्रेरित किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीनियर सेकेंडरी बॉयज स्कूल के प्रिंसिपल नंदकिशोर, विनोद, अनिल, दर्शन, मास्टर धर्मवीर, पेंटर सोनू और सत्यवान मौजूद रहे।

रिले रेस प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी ,स्त्रोत आयोजक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें