फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राहत का सूरज ढला, कार्रवाई की घटा घिरी

Wed, 17 Jun 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय की दुकान से सामान निकालते हुए दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बीडीपीओ कार्यालय के बाहर स्थित विवादित और जर्जर दुकानों को लेकर कार्रवाई की आशंका बढ़ने के बाद दुकानदारों ने अपना सामान हटाना शुरू कर दिया है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर दी गई राहत अवधि 15 जून को समाप्त हो चुकी है। इसके बाद पंचायत विभाग बकाया किराये की वसूली के लिए आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

आशंका है कि नियमानुसार सामान जब्त करने या अन्य कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। खंड अधिकारी ने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्रवाई की अनुमति मांगी है। विभाग का कहना है कि कई दुकानदारों पर लंबे समय से किराया बकाया है। वसूली न होने की स्थिति में दुकान में रखा सामान जब्त किया जा सकता है या पुलिस की सहायता से राजस्व वसूली की कार्रवाई की जा सकती है।
कार्रवाई की संभावना देखते हुए दुकानदार बुधवार को छुट्टी के दिन भी अपनी दुकानों में रखा फर्नीचर, कीमती सामान और अन्य सामग्री निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। बुधवार को कई दुकानों के बाहर सामान लोडिंग और शिफ्टिंग का काम देखा गया।
विज्ञापन

व्यापारियों का कहना है कि यदि जब्ती की कार्रवाई होती है तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। उनका मानना है कि इस विवाद का स्थायी समाधान निकाला जाना चाहिए, ताकि वर्षों से चली आ रही अनिश्चितता समाप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें