फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सांस्कृतिक महोत्सव में इंदाछोई स्कूल की छात्राओं ने छोड़ी प्रतिभा की छाप

विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव ललौदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंड स्तरीय कल्चरल फेस्टिवल
विज्ञापन
समैन। ललौदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खंडस्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव प्रतियोगिता में इंदाछोई स्थित मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्राओं ने समूह गायन व नृत्य की विभिन्न श्रेणियों में तीन प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्राओं ने हरियाणवी संस्कृति पर आधारित गीतों व नृत्य से न केवल दर्शकों बल्कि मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. संगीता बिश्नोई को भी प्रभावित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से हमारी सांस्कृतिक विरासत जीवित रहती है और युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का मौका मिलता है।
325 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

प्रतियोगिता में टोहाना खंड के 25 स्कूलों के 325 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कक्षा 5वीं से 8वीं और 9वीं से 12वीं तक की दो श्रेणियों में छह इवेंट एकल गायन, समूह गायन, एकल रागनी, एकल नृत्य, समूह नृत्य और नाटक आयोजित किए गए। कार्यक्रम की व्यवस्था में प्रिंसिपल सत्यवान घनघस, डीपीई डॉ. बलबीर भारी, सांस्कृतिक प्रभारी कर्मबीर पेटवाड़, अंग्रेजी प्रवक्ता धर्मबीर सिंह, एनएसएस इंचार्ज मंजीत सिंह और कॉमर्स प्रवक्ता महासिंह ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

प्रतियोगिता के परिणाम

समूह नृत्य (कक्षा 5वीं-8वीं)

प्रथम : इंदाछोई मॉडल संस्कृति विद्यालय

द्वितीय : ललौदा विद्यालय

तृतीय : पीएम श्री विद्यालय, टोहाना

समूह नृत्य (कक्षा 9-12):

प्रथम : इंदाछोई मॉडल संस्कृति विद्यालय

द्वितीय : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय

तृतीय : पीएम श्री विद्यालय, टोहाना

एकल नृत्य (कक्षा 5वीं-8वीं)

प्रथम : इंदाछोई मॉडल संस्कृति विद्यालय

द्वितीय : डांगरा विद्यालय

तृतीय : ललौदा विद्यालय

एकल रागनी (कक्षा 9-12)

प्रथम : कुलां विद्यालय

द्वितीय : कन्हड़ी आरोही मॉडल विद्यालय

तृतीय : इंदाछोई मॉडल संस्कृति विद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें