फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: स्पॉट टीम ने नागरिक अस्पताल में परखीं व्यवस्थाएं, स्टाफ की कमी, फिर भी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर

Thu, 29 Oct 2026 10:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में रिकॉर्ड की जांच करती स्पॉट टीम।  
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के बावजूद नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बेहतर ढंग से किया जा रहा है। वीरवार को राज्य जन स्वास्थ्य पर्यवेक्षक दल (स्पॉट टीम) ने अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति परखी।
विज्ञापन

टीम ने इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी), टीकाकरण अभियान और रेबीज से बचाव एवं उपचार की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। साथ ही सेवाओं में सुधार के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी शौर्य झा ने स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन, रिकॉर्ड संधारण और विभागीय समन्वय पर जोर दिया।
उन्होंने सभी जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने और नियमित बैठकें करने को कहा। बैठकों में लिए गए निर्णयों की समीक्षा सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।
विज्ञापन

सर्पदंश उपचार और ऑक्सीजन प्रबंधन की जांच
स्पॉट टीम ने अस्पताल में सर्पदंश के मामलों के उपचार की उपलब्धता का जायजा लिया। पर्यावरण परिवर्तन से उत्पन्न स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से निपटने की तैयारियां भी जांचीं। इसके अलावा ऑक्सीजन प्रबंधन और एंटीबायोटिक दवाओं के उचित इस्तेमाल से जुड़े इंतजामों की समीक्षा की। टीम ने अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।

आज पीएचसी और उप नागरिक अस्पताल का दौरा करेगी टीम
निरीक्षण के दौरान नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुभाष, छाती एवं टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष टुटेजा, पैथोलॉजिस्ट डॉ. समीर कंबोज, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल और डाटा मैनेजर सुनील बरड़वाल मौजूद रहे। टीम शुक्रवार को जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और उप नागरिक अस्पताल का भी निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें