फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाजारों में पैदल घूमे एसपी, नागरिकों से किया सीधा संवाद, समस्याएं पूछीं

Thu, 08 Jan 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना।कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन
विज्ञापन
भूना। कानून-व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने विभाग के अधिकारियों के साथ वीरवार को कस्बे में पैदल भ्रमण किया। यह शहीद भगत सिंह चौक से शुरू होकर उकलाना रोड के मुख्य बाजार मार्ग तक रहा। इस दौरान उन्होंने बाजार क्षेत्र, भीड़भाड़ वाले स्थानों और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


गश्त के दौरान आमजन को पुलिस की सक्रिय मौजूदगी का संदेश दिया। पैदल भ्रमण के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने दुकानदारों, राहगीरों और नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने लोगों से सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं जानीं। दुकानदारों ने नियमित पुलिस गश्त, ट्रैफिक नियंत्रण और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने की मांग रखी।

एसपी जैन ने नागरिकों से मिले फीडबैक को गंभीरता से लेते हुए जल्द आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है। एसपी जैन ने साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए गश्त बढ़ाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोगों से ठीकरी पहरा लगाने में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इसके अलावा नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश थाना प्रभारी व पुलिस जांच अधिकारियों को दिए। गश्त के दौरान डीएसपी नर सिंह, थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई, प्रवाचक सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं थाने में निरीक्षण के दौरान नगर पालिका वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, डॉक्टर जितेंद्र सिंह, दलबीर सिंह, विजय कुमार बसेरा, सुरजीत सिंह भैरो आदि उपस्थित रहे।



थाने का किया निरीक्षण



पैदल भ्रमण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना भूना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मालखाना, शस्त्रागार, हाजत, रोजनामचा, रिकॉर्ड रूम और सीसीटीएनएस एंट्री सिस्टम की जांच की गई। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की उपस्थिति और ड्यूटी रजिस्टर का भी अवलोकन किया गया। थाना परिसर की साफ-सफाई और सुव्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने थाना प्रभारी सहित समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में पूरी सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करें।



थाने में आने वाले हर शख्स से नम्रता से हो व्यवहार

एसपी ने कहा कि थाने में आने वाले हर शिकायतकर्ता से नम्रता और संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए, शिकायत का शीघ्र समाधान हो और शिकायत की रसीद भी दी जाए। एसपी सिद्धांत जैन ने कहा कि पुलिसिंग केवल अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को सुरक्षा का भरोसा देना भी उतना ही जरूरी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखना विभाग की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


भूना।कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें