फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एसपी ने तीन थानों का निरीक्षण कर कामकाज की समीक्षा की

Sat, 12 Sep 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
थाने का निरीक्षण करते हुए एसपी निकिता खट्टर, बैठक लेते हुए एसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने शनिवार को टोहाना उपमंडल के पुलिस थानों का निरीक्षण किया। एसपी ने थाना सदर टोहाना, थाना शहर टोहाना और अपराध अनुसंधान शाखा (सीआईए) टोहाना के कामकाज की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान एसपी निकिता खट्टर ने सबसे पहले थाना परिसरों में साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने भोजनालय का निरीक्षण कर जवानों को मिल रही सुविधाओं और भोजन की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मालखाने का निरीक्षण किया तथा विभिन्न मामलों से संबंधित जब्त सामान के रख-रखाव और रजिस्टर में दर्ज मदों के संबंध में प्रबंधक अधिकारियों से जानकारी ली।
एसपी ने थाने के रोजनामचा सहित अन्य सभी रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने अधिकारियों को रजिस्टर में सभी एंट्री समय पर और पूर्ण रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। थाना परिसरों में लंबे समय से खड़े लंबित वाहनों के संबंध में भी रिपोर्ट ली और नियमानुसार उनके निस्तारण के आदेश दिए। निरीक्षण के बाद एसपी ने तीनों थानों के अनुसंधान अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की।
विज्ञापन

बैठक में लंबित शिकायतों, दरखास्तों और मुकदमों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी जांच अधिकारियों को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करने तथा आमजन की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएसपी टोहाना जय भगवान सहित अनेक पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें