फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम मंदिर की नींव में इस्तेमाल होगी भूना के रामलीला ग्राउंड की मिट्टी

विज्ञापन
भूना में अयोध्या भेजने के लिए रामा कृष्णा कला मंच के पदाधिकारी जल एवं मिट्टी लेकर पैकिंग करते हु? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रामाकृष्णा कला मंच व विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल भूना के पदाधिकारियों ने शनिवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण की नींव में कोरियर के माध्यम से भूना की 71 वर्षों से चली आ रही रामलीला स्थल से जल एवं मिट्टी लेकर भेजी गई है। मंच के सदस्यों ने जय श्री राम के जयघोष के बीच रामलीला ग्राउंड में श्री रामलीला मंच स्थल से मिट्टी उठाकर उसकी पैकिंग की गई। मंच के प्रधान हरविंद्र मेहता ने बताया कि भूना में वर्ष 1949 से लेकर अब तक रामलीला के माध्यम से लोगों को राम-लक्ष्मण भाई जैसा प्यार बनाने और सच्चाई एवं अच्छाई के मार्ग पर चलने के लिए पात्र दिखाकर प्रेरित किया जाता आ रहा है। मेहता ने कहा कि श्री राममंदिर निर्माण की नींव में बाबा राणाधीर की धार्मिक नगरी भूना की मिट्टी और जल इस्तेमाल होने से भूना वासी भी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण कंबोज ने बताया कि मिट्टी एवं जल हरियाणा के हेड क्वार्टर रोहतक में भेजा जाएगा। जहां से पूरे हरियाणा की जल एवं मिट्टी संरक्षित करके अयोध्या भेजी जाएगी। इस मौके पर कला मंच के डायरेक्टर सुरेंद्र हंस, गुलशन खुराना, दिनेश गिरधर, मोहित रेवड़ी, मुकेश गिरधर, हैप्पी खुराना, मास्टर राकेश मदान, सुशील बागड़ी, प्रवीण भारतीय, अमित कुमार, बंटी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें