फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नई उम्मीदें लेकर आया वर्ष 2025, फतेहाबाद शहर में पेयजल किल्लत होगी खत्म

Wed, 01 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्ष 2025 की शुरुआत नई उम्मीदों के साथ हुई है। स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास और परिवहन के क्षेत्र में जिलावासियों की बहुप्रतीक्षित मांगें पूरी होने की उम्मीद है। नगर परिषद के भी कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में हैं। अगर मंजूरी मिलती है तो इसी साल काम शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

सीएम घोषणा के 10 साल बाद भी सिरे न चढ़ने वाले चिल्ली झील सुंदरीकरण पर काम शुरू होने की उम्मीद है। नगर परिषद इसका डिजाइन तैयार करवा चुका है, अब निर्माण को लेकर जिला नगर आयुक्त से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।

आठ करोड़ से खत्म होगी पेयजल किल्लत
जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में 30 साल पुरानी पेयजल पाइपों को बदलने का काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर में शामिल हुई नई कॉलोनियों में भी पाइपों को बदला जा रहा है। हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में पाइपें बार-बार लीकेज होने के कारण बदला जा रहा है। शहर के अशोक नगर में 15 साल पुरानी पानी की समस्या भी दूरी होगी। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पटवार भवन के साथ बूस्टिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां से अशोक नगर क्षेत्र में पानी की सप्लाई होगी। जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा आठ करोड़ का ये प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। तीन से चार माह में ये प्रोजेक्ट सिरे चढ़ जाएगा।
विज्ञापन


साइकिल ट्रैक प्रोजेक्ट पर शुरू हो सकता है काम
शहर के हिसार रोड मिनी बाइपास से लेकर क्रेसेंट स्कूल तक साइकिल ट्रैक बनाया जाना है। नगर परिषद इसको लेकर एस्टीमेट बना चुका है। अब प्रस्ताव नगर परिषद प्रशासन ने जिला नगर आयुक्त को भेज रखा है। अगर मंजूरी मिलती है इसी साल काम शुरू हो जाएगा। फायदा ये होगा कि लोगों को घूमने के लिए सुरक्षित ट्रैक मिल जाएगा।

सुंदरीकरण के लिए बनने है वेलकम गेट
शहर के हिसार-सिरसा रोड पर सुंदरीकरण के लिए वेलकम गेट बनने है। करीब 1.25 करोड़ से ये गेट बनाए जाने हैं। डिजाइन भी तैयार हो चुके हैं। हाउस की तरफ से प्रस्ताव पास करके भेजा जा चुका है।
- रतिया में बननी है आईटीआई
लोक निर्माण विभाग की तरफ से रतिया में आईटीआई बनाई जानी है। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अधिकारियों की माने तो जनवरी माह में काम शुरू हो सकता है। शहनाल रोड पर पांच एकड़ जगह पर आठ करोड़ से आईटीआई का निर्माण होना है।

मॉडल रोड पर नहीं होगा जलभराव
शहर के एसबीआई मार्ग को मॉडल रोड बनाया गया है। इस पर करीब दो करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके अलावा 40 लाख रुपये से बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली गई है। मानसून में अब यहां जलभराव नहीं होगा।

मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू होने की उम्मीद
टोहाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में मेडिकल कॉलेज बनाया जाना है। इसको लेकर ग्राम पंचायत द्वारा 50 एकड़ जमीन भी दी जा चुकी है। करीब डेढ़ साल पहले इसको लेकर टेंडर भी लगाया गया था। मगर अभी तक भूमि पूजन नहीं हो पाया है। सिरसा में निर्माण शुरू होने के बाद जिलावासियों को यहां भी प्रोजेक्ट पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
जिला प्रशासन नववर्ष पर भी जिले के विकास को लेकर प्रयासरत रहेगा। केंद्र व प्रदेश सरकार की हर योजना का लाभ आमजन को मिले यही लक्ष्य रहेगा।
राहुल मोदी, अतिरिक्त उपायुक्त, फतेहाबाद।

जिला पुलिस हर जिलावासी की सुरक्षा को लेकर मुस्तैद है। नए साल में नशे के खिलाफ जागरूकता और नशा तस्करों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी रहेगा। आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें