गांव नागपुर का पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल।
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग निदेशालय ने वीरवार को जिले के नए मॉडल संस्कृति स्कूलों की सूची जारी की है। खंड नागपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी मॉडल संस्कृति बना दिया गया है। लेकिन इसको लेकर अब संशय खड़ा हो गया है। स्कूल को शिक्षा विभाग पहले पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दे चुका है। ऐसे में अब स्कूल किस नाम से जाना जाएगा इसको लेकर छात्रों और शिक्षकों के भविष्य पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों जिले में पीएम श्री स्कूल बनाए थे। जिसमें नागपुर का राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी शामिल था। स्कूल प्रबंधन की तरफ से इसका दो बार उद्घाटन भी करवाया जा चुका है। स्कूल में दस्तावेजों में भी ये नाम आ चुका है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग का कहना है कि इसको लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा ताकि छात्रों को किसी तरह से परेशानी न हो पाए।
सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है मॉडल संस्कृति स्कूल
शिक्षा विभाग ने जिले के प्रत्येक खंड में मॉडल संस्कृति स्कूल बनाए हैं। जिसमें फतेहाबाद, रतिया, भूना, भट्टू, जाखल और टोहाना का इंदाछुई का राजकीय स्कूल शामिल हैं। इन्हें सीबीएसई से मान्यता मिली है। सीबीएसई के पैटर्न पर ये स्कूल चल है।
ये है स्कूल में छात्रों और शिक्षकों की स्थिति
कुल छात्र : 922
कुल शिक्षक : 34
कोट
स्कूल को पहले पीएम श्री के नाम से दर्जा मिल चुका है। अब मॉडल संस्कृति के नाम से पत्र जारी हुआ है। इसको लेकर संशय हो रहा है। दो बार स्कूल का पीएमश्री के नाम से उद्घाटन भी हो चुका है।
-नंद लाल चंदेल, प्रिंसिपल, पीएम श्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल
कोट
नागपुर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को पहले पीएम श्री का दर्जा मिला हुआ है। तकनीकी कारणों से मॉडल संस्कृति का भी दर्जा दे दिया गया है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी