फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सैंपल कलेक्शन कक्ष के बाहर रिपोर्ट का इंतजार करते हुए मरीजसं
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल की सैंपल कलेक्शन लैब में वीरवार दोपहर को कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। दोपहर दो बजते ही कर्मचारी बिना रिपोर्ट दिए लैब को ताला लगाकर चले गए। यहां तक रिपोर्ट ब्लड बैंक में भी नहीं पहुंचाई। रिपोर्ट लेने के लिए मरीज इधर से उधर चक्कर काटते रहे।
रिपोर्ट लेने आए मरीज आशु, उर्वशी, राजेश ने बताया कि सुबह 11 बजे सैंपल देकर गए थे और उन्हें दो बजे रिपोर्ट देने के लिए बुलाया गया था। करीब दो मिनट की देरी होने पर जब वे लैब पहुंचे तो वह बंद मिली। यहां तक सैंपल रिपोर्ट ड बैंक में भी नहीं पहुंचाई गई है। जबकि मरीजों के सैंपल रिपोर्ट को दो बजे के बाद ब्लड बैंक में पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
-
इमरजेंसी में ब्लड बैंक में सैंपल लेने के निर्देश
नागरिक अस्पताल के सैंपल कलेक्शन लैब में पहले 12 बजे तक ब्लड और यूरिन के सैंपल लिए जाते थे। सिविल सर्जन डॉ. कुलप्रतिभा ने निर्देश जारी किए थे कि मरीजों को सैंपल देने और रिपोर्ट के लिए चक्कर न कटवाए जाएं। इसके चलते सैंपल रिपोर्ट ओपीडी बंद होने के बाद ब्लड बैंक में रखने और दो बजे के बाद सैंपल लेने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हुए हैं।
-
अस्पताल में रोजाना लिए जाते हैं 500 से 550 मरीजों के सैंपल
नागरिक अस्पताल में रोजाना ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) 750 से 800 तक हो रही है। लैब में रोजाना 500 से 550 मरीज सैंपल देने के लिए पहुंचते है। सैंपल देने के बाद रिपोर्ट प्रक्रिया में दो से तीन घंटे का समय रहता है।
-
मरीजों की सुविधा के लिए दोपहर दो बजे के बाद ब्लड बैंक में सैंपल रिपोर्ट उपलब्ध करवा दी जाती है। फिलहाल रिपोर्ट ब्लड बैंक में मौजूद है। - डॉ.भारत भूषण, इंचार्ज, ब्लड बैंक