फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी स्कूल जाने वाला रास्ता खस्ताहाल, चोटिल हो रहे विद्यार्थी, प्रिंसिपल ने एसडीएम टोहाना के नाम लिखित शिकायत दी

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। रेलवे रोड स्थित अनाज मंडी में बने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को जाने वाली सड़क की खस्ता हालत से छात्र-छात्राओं और स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से रोजाना विद्यार्थी चोटिल हो रहे हैं। प्रिंसिपल कार्यभार संभाल रहे खंड शिक्षा अधिकारी सत्यपाल फोगाट ने समस्या के समाधान के लिए एसडीएम टोहाना को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने बताया कि सड़क मार्केट कमेटी कार्यालय के पास से स्कूल तक जाती है, जिसकी हालत लंबे समय से बेहद खराब है। कई बार वाहन चालक गड्ढों की वजह से चोटिल भी हो चुके हैं। करीब 1900 छात्र इस स्कूल में पढ़ते हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर अब शिक्षक वर्ग चिंतित है। उन्होंने एसडीएम से अपील की है कि जल्द से जल्द संबंधित विभाग को निर्देश देकर सड़क की मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चों की आवाजाही सुरक्षित हो सके। सड़क पर गड्ढों के कारण रोजाना हादसे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने भी सड़क निर्माण की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें