फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव लहरियां में जलभराव से प्रभावित ग्रामीणों ने कम्युनिटी सेंटर में ली शरण

Sat, 30 Aug 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। लहरिया गांव में रोड पर हुआ जलभरावस्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
भूना। गांव लहरियां में पिछले चार दिनों से जलभराव की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस कारण ग्रामीणों को कम्युनिटी सेंटर में शरण लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ ग्राम पंचायत राहत कार्यों में पूरी तरह से सक्रिय रही है। इसके बावजूद बस स्टैंड, बुवान कोठी और इंदाछोई रोड पर पानी अभी भी करीब दो फीट तक भरा हुआ है। वहीं, लोग अपने घरों से पानी बाहर निकालने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। ग्राम सरपंच अरुणा नेहरा ने बताया कि निचले हिस्से की रिहायशी कॉलोनियों में जलभराव के कारण घरों में काफी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि जलभराव से हुए नुकसान का आकलन पानी निकालने के बाद ही किया जा सकेगा। इस दौरान, खंड विकास व पंचायत अधिकारी ऋषभ सिंगल एसईपीओ रामफल मलिक, पटवारी पुनीत सिहाग, ग्राम सचिव राजेश कुमार शर्मा, सुशील कुमार व सरपंच प्रतिनिधि जगदीश नेहरा राहत कार्यों में जुटे हुए हैं और लोगों की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन और पंचायत के प्रयासों से जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जताई जा रही है, लेकिन ग्रामीणों को राहत मिलने में अभी समय लग सकता है।
ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में भी चारों ओर पानी भरा हुआ है, जिससे खेती में नुकसान हुआ है। खासकर, इंदाछोई, पारता पिरथला और बुवान कोठी की दिशा से आए पानी ने गांव के लिए कई मुसीबतें पैदा कर दी हैं। हालांकि, लहरिया में बारिश से इतना नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन बाहरी इलाकों से आए पानी ने गांव में नुकसान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें