फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10 करोड़ की लागत से बिछी पाइपलाइन से सेम की समस्या से निपटने में मिलेगी मदद

विज्ञापन
गांव भीमेवाला के खेतों में से पानी की निकासी के लिए बिछाई गई पाइपलाइन से पानी निकालने का काम शु
विज्ञापन
समैन। गांव भीमेवाला में सेम की समस्या से निपटने के लिए 10 करोड़ 65 लाख की लागत से बिछाई गई पाइपलाइन से पानी निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। सेम की समस्या से जूझ रहे गांव भीमेवाला के किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि विभाग की टीम ने पाइपलाइन से पानी निकासी को शुरू करने में दिन-रात काम किया।
विज्ञापन

गांव भीमेवाला के किसान अमित नैन, रामफल, कृष्ण, मनोज व बलवान सिंह ने बताया कि गांव के खेतों में से सेम की समस्या को खत्म करने के लिए करीब तीन साल पहले सिंचाई विभाग द्वारा 10 करोड़ 65 लाख रुपये की लागत से बिछाई जा रही पाइपलाइन का काम रविवार को पूरा हो गया। यह पाइपलाइन गांव भीमेवाला के खेतों से लेकर गांव गाजूवाला के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच तक बिछाई गई है। किसानों ने बताया कि इस पाइपलाइन से पानी निकासी का काम शुरू होने से उन्हें बहुत खुशी है।
-
गांव भीमेवाला के खेतों में बारिश के कारण जलभराव होता है, जिससे सेम की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग की तरफ से पाइपलाइन बिछाई गई है। इस पाइपलाइन से भीमेवाला के खेतों का पानी भाखड़ा नहर की फतेहाबाद ब्रांच में डाला जायेगा। पाइपलाइन से पानी निकासी का काम शुरू कर दिया गया है। पाइपलाइन से प्रतिदिन 17 हजार किलोलीटर पानी की निकासी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




-महेंद्र सिंह धायल, एसडीओ, कृषि विभाग टोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें