फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कम पुलिस बल मिलने पर कब्जा कार्रवाई हुई स्थगित

Thu, 08 May 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनाज मंडी में कार्यवाही के लिए पहुंची मार्केट कमेटी टीम।
विज्ञापन
टोहाना। शहर के हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी में बनी मार्केट कमेटी की चार दुकानों पर अवैध कब्जे हुए हैं। इन्हें छुड़वाने के लिए गई प्रशासन की टीम को पर्याप्त पुलिस नहीं मिल सकी। इस कारण टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर कृषि विभाग के एसएमएस संजय सेलवाल और शहर थाना से पुलिस कर्मी भी पहुंचे लेकिन कार्रवाई के लिए प्रशासन के साथ पुलिस बल कम होने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई।

मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि सब्जी मंडी में बनी चार दुकानों पर लोगों ने अवैध कब्जा किया है। उसे छुड़ाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर आए थे लेकिन पुलिस संख्या पूरी न होने के कारण कार्रवाई पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


ड्यूटी मजिस्ट्रेट संजय सेलवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंचे थे लेकिन पुलिस बल पूरी संख्या में न होने के कारण कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बारे शहर पुलिस को भी अवगत करवाया गया लेकिन पुलिस संख्या पूरी मुहैया नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा। इसके बाद आगामी तारीख पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें