फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल हाईवे 148बी की नई सड़क कई जगहों से टूटी, लोग परेशान

Sun, 30 Nov 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
टोहाना से सुरेवाला मार्ग पर सड़क पर बने गड्ढें। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
समैन। टोहाना से सुरेवाला और पंजाब की ओर जाने वाली नेशनल हाईवे 148बी की नई सड़क कई हिस्सों में टूट चुकी है। करीब 70 करोड़ रुपये के खर्च से बनी यह सड़क बनते अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ है, लेकिन कई स्थानों पर गड्ढे और दरारें बन चुकी हैं, जिससे ग्रामीण और वाहन चालक परेशान हैं।
विज्ञापन

हाइवे से जुड़े गांवों समैन, कन्हड़ी, भीमेवाला और बिठमड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि सड़क सबसे ज्यादा कन्हड़ी के पास और टोहाना शहर से निकलते ही क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है और दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीण रामफल, डॉ. धूप सिंह, कर्मबीर, राजबीर, श्यामबीर, अनिल, काला राम और फिरोज खान ने कहा कि नई सड़क का इतनी जल्दी टूटना गंभीर है और निर्माण सामग्री में गड़बड़ी या भ्रष्टाचार की आशंका जताई जा रही है।
ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण में उपयोग की गई सामग्री की जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क की गुणवत्ता सुधारकर बार-बार टूटने से रोकना बेहद जरूरी है, ताकि हाइवे पर आवाजाही सुरक्षित और सुचारू हो सके।
विज्ञापन


-
हाईवे की सड़क बने मात्र एक साल का समय हुआ है। सड़क बार-बार टूट रही है। कई जगहों पर पहले भी कई मरम्मत कार्य किया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब सड़क बनने के बाद ही टूटनी शुरू हो गई है सरकार व प्रशासन इसकी जांच करे।
-रामफल गिल, समैन।


कुछ दिन पहले ही हाईवे की इस सड़क के बनने का काम पूरा हुआ है। सड़क कई जगह से टूटने लगी है। सड़क बनाने में बड़े स्तर पर नियमों की अनदेखी की गई है। सरकार व प्रशासन को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए व इसकी जांच करवाई जानी चाहिए।
विज्ञापन

-कर्मवीर लांबा, ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें