फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पत्नी को भगाने की रंजिश में की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 23 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए पुलिस ने ढाणी गिल्लांखेड़ा गांव में हुए प्रवासी मजदूर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए मुख्य आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार किया है। आरोपी प्रमोद को रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक 16 अगस्त गांव ढाणी गिल्लाखेड़ा में एक प्रवासी मजदूर की कस्सी से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची कार्रवाई शुरू की थी। सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने बताया कि जांच के दौरान हत्या आरोपी की पहचान प्रमोद दास निवासी कवटगमा, जिला मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई।
आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, जिससे उसकी गिरफ्तारी बड़ी चुनौती बन गई थी। सीआईए की तीन टीमों का गठन किया गया। सीआईए पुलिस टीम ने आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस कर काबू कर डिटेन कर हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्या का कारण पारिवारिक रंजिश बताया है।
विज्ञापन

उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसकी पत्नी को मृतक राजेन्द्र दास का बेटा पवन दास भगा कर ले गया था और दोनों अब अंबाला में रह रहे हैं। इसी बात से आहत होकर आरोपी ने राजेन्द्र दास की हत्या की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपी को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें