फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, 12 दुकानों से जब्त किया सामान

Wed, 02 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका कर्मचारी 
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्ती करनी शुरू कर दी है। बुधवार को नगर पालिका कर्मचारियों ने टोहाना रोड, मेन बाजार, नए बस स्टैंड के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और अतिक्रमण करने वाले 12 दुकानदारों का सामान भी जब्त किया।
विज्ञापन


नगरपालिका की इस कार्रवाई के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। एसडीएम सुरेश कुमार को लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं कि शहर में काफी दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे कई फुट सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है। इस कारण ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर हो गई है। इस पर उन्होंने नगर पालिका अधिकारी शुभम कुमार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे।

नगर पालिका के सफाई निरीक्षक ओंकार सिंह, सफाई दरोगा सत्यवान, भूपसिंह, मुकेश कुमार आदि के नेतृत्व में नगर पालिका के कर्मचारियों ने पहले टोहाना रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारियों ने करीब 12 दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त कर लिया और बोर्ड भी उखाड़ दिए। इसके बाद मेन बाजार में नए बस स्टैंड के पास भी दुकानों से सामान उठाया और उसे जब्त कर लिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों की नगर पालिका कर्मचारियों के साथ तकरार भी हुई, लेकिन नगर पालिका के कर्मचारियों ने सामान उठाकर कुछ समय के लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें