फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया बार में चैंबरों की कमी का मुद्दा विधायक ने विधानसभा में उठाया

Thu, 26 Feb 2026 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विधानसभा में चैंबरों की कमी का मुद्दा उठाते विधायक जरनैल सिंह। सोशल मीडिया
विज्ञापन
रतिया। बार एसोसिएशन रतिया में चैंबरों की कमी का मुद्दा विधानसभा तक पहुंच गया है। विधायक जरनैल सिंह ने वीरवार को विधानसभा में यह मामला उठाते हुए मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।
विज्ञापन

विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि रतिया बार एसोसिएशन में पंजीकृत वकीलों की संख्या बढ़कर 476 हो चुकी है, जबकि कोर्ट परिसर में केवल 66 चैंबर उपलब्ध हैं। चैंबरों की कमी के कारण कई स्थानों पर दो-दो वकीलों को एक ही चैंबर साझा करना पड़ रहा है, जबकि 300 से अधिक वकील खुले आसमान के नीचे बैठकर काम करने को मजबूर हैं।
उन्होंने कहा कि इस समस्या का सीधा असर वकीलों के कार्य वातावरण और मुवक्किलों की सुविधाओं पर पड़ रहा है। सर्दी, गर्मी और बारिश के मौसम में शेड या खुले स्थान पर बैठकर काम करना वकीलों के लिए बेहद कठिन हो जाता है। ऐसे में रतिया कोर्ट परिसर में अतिरिक्त चैंबरों का निर्माण करवाकर वकीलों की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस संबंध में ‘अमर उजाला’ ने 31 जनवरी के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। वहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद कंबोज, सचिव विक्रम कंबोज, उपाध्यक्ष गगन गिल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम मशाल, संयुक्त सचिव रविंद्र कुमार सहित अन्य वकीलों ने इस मुद्दे को विधानसभा में उठाने पर विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें