फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मंत्री सात माह से नहीं आई बैठक लेने, डीसी करेंगे 12 मामलों की सुनवाई

Mon, 30 Mar 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक सोमवार को बाद दोपहर 3 बजे लघु सचिवालय के समीप स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र (डीपीआरसी हॉल) में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता डीसी डॉ. विवेक भारती करेंगे। बैठक में कुल 12 परिवाद रखे जाएंगे। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की अध्यक्ष मंत्री श्रुति चौधरी हैं जो कि सात माह से बैठक लेने नहीं आ रही हैं। 10 जुलाई 2025 को पहले बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन

सीटीएम गौरव गुप्ता ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में दो परिवाद पिछली बैठक में रहे लंबित परिवाद है, जिनकी सुनवाई की जाएगी। इसके अलावा 10 परिवाद नये रखे गए हैं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि को सही समय व स्थान पर अपने-अपने विभाग की नवीनतम रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में डीडीपीओ, जिला नगरायुक्त व एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग टोहाना, अधीक्षण अभियंता जन सेवाएं मंडल फतेहाबाद, पुलिस अधीक्षक व मुख्य डाकपाल फतेहाबाद, पुलिस अधीक्षक व डीडीपीओ, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद फतेहाबाद तथा सचिव प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण फतेहाबाद से एक-एक, पुलिस अधीक्षक से दो परिवाद तथा एक्सईएन जन स्वास्थ्य विभाग फतेहाबाद से संबंधित तीन परिवाद सुनवाई के लिए रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें