फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फिर बढ़ने लगा पारा, सरसों की कटाई में आई तेजी

Tue, 24 Mar 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव मेहूवाला में सरसों की फसल की गई कटाई। संवाद - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में मौसम पिछले कुछ दिनों की आंशिक राहत के बाद तापमान में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को जिले के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि हुई जिससे दिन के समय हल्की गर्मी महसूस की गई है। वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में 31 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

तापमान में हो रही वृद्धि से मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात के समय भी ठंड का असर कम हुआ है और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान में हुई इस वृद्धि का असर कृषि क्षेत्र पर देखने को मिल रहा है। जिले में इन दिनों सरसों की फसल की कटाई में तेजी आई है। इन दिनों लगभग 50 फीसदी सरसों की कटाई का काम पूरा हो चुका है।
तापमान में हो रही बढ़ोतरी व अगले कुछ दिनों तक मौसम के परिवर्तनशील रहने को लेकर कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि मौसम खुश्क रहने से सरसों की कटाई का काम समय पर पूरा होगा। वहीं यदि बारिश या तेज हवा चलती है तो गेहूं की फसल बिछ सकती है। गेहूं की फसल पकने की कगार पर है। ऐसे में मौसम खुश्क रहना फसलों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन

:: राज्य में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार है। पहला पश्चिमी विक्षोभ बुधवार रात से सक्रिय होगा जिससे वीरवार व शुक्रवार को बादलवाही रहने हल्की बारिश के आसार है। इसके बाद दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 28 की रात्रि से सक्रिय होने के आसार है। इससे 29 से लेकर 31 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार है। इसे दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मदन खिचड़ विभागाध्यक्ष, मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें