फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्य आरोपी जांच में शामिल, 300 ग्राम सोना और गलाने की मशीन बरामद, विशाल ज्वेलर्स से सवा किलो सोना और पांच किलो चांदी चोरी का मामला

Thu, 29 Oct 2026 08:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। एसबीआई रोड स्थित विशाल ज्वेलर्स से सोना-चांदी चोरी के मामले में थाना शहर पुलिस ने तीसरे मुख्य आरोपी योगेश निवासी काठ मंडी, बीघड़ रोड को जांच में शामिल किया है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान आरोपी कब्जे से 300 ग्राम सोना और सोना गलाने की मशीन बरामद की।
विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर वीरवार को आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इससे पहले पुलिस उसके भाई समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि ज्वेलर्स संचालक साहिल ने शिकायत में दुकान और घर में रखे सोने-चांदी के स्टॉक में कमी की जानकारी दी थी। जांच में करीब 1 किलो 250 ग्राम सोना और पांच किलो चांदी कम पाई गई थी।
शिकायतकर्ता ने दुकान पर काम कर चुके व्यक्तियों पर आभूषण चोरी कर अलग-अलग स्थानों पर बेचने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस संबंध में एक अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें