फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मेजबान चौक से सेक्टर रोड जाने वाली गली का हुआ निर्माण, बारिश में जलभराव से मिलेगी मुक्ति

Fri, 20 Jun 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मेजबान चौक से सेक्टर की ओर से जाने वाली गली का निर्माण करते श्रमिक
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के मेजबान चौक से सेक्टर रोड जाने वाली मुख्य गली का नगर परिषद द्वारा निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इस गली के निर्माण से नागरिकों को अब आवागमन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और बारिश के दौरान होने वाले जलभराव से भी राहत मिलेगी। इस निर्माण पर नगर परिषद को 22 लाख रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

बता दें कि मेजबान चौक से सेक्टर की ओर जाने वाली गली लंबे समय से जर्जर थी, और यहां पर सिर्फ मिट्टी डालकर जलभराव को सुखाने की कोशिश की जाती थी। बारिश के दौरान नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, और जलभराव के कारण राहगीरों व वाहन चालकों का निकलना मुश्किल हो जाता था। कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाते थे और क्रेन की मदद से निकाले जाते थे, वहीं दुपहिया वाहन भी मिट्टी में धंसकर गिर जाते थे।

इसके अलावा प्रतिदिन जलभराव के कारण स्थानीय निवासियों को सीलन और अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता था। नागरिकों द्वारा लंबे समय से इस गली के निर्माण की मांग की जा रही थी, जिसे अब नगर परिषद ने गंभीरता से लिया। अब 500 मीटर लंबी गली का निर्माण कार्य पूरा हो गया है और इसके बाद बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके साथ ही जल निकासी के लिए नाली भी बनाई जाएगी।
विज्ञापन


वर्जन
नागरिकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए गली निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया था। अब गली का निर्माण पूरा कर नागरिकों को राहत दी गई है। अब राहगीरों और वाहन चालकों को बारिश के दौरान किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें