फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घाटे की गांठें...पराली का बढ़े भाव, बेलर मशीन यूनियन ने बैठक कर पराली प्रबंधन से जुड़े कई मुद्दे उठाए

विज्ञापन
फतेहाबाद के एक होटल में अपनी मांगों को लेकर बैठक करते वेयर यूनियन के पदा​धिकारी व सदस्य। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बेलर मशीन यूनियन ने वीरवार को बैठक कर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से पराली प्रबंधन से जुड़ी कई मांगें रखीं। यूनियन ने पराली की गांठों का भाव 155 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 190 रुपये करने और पिछले वर्ष के बकाया भुगतान को तुरंत जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन

शहर के एक निजी होटल में आयोजित इस बैठक में जिले के करीब 150 बेलर मालिक शामिल हुए। उन्होंने बताया कि पराली गांठ बनाकर प्लांट तक पहुंचाने में प्रति क्विंटल 152 रुपये का खर्च आता है, जबकि वर्तमान में भाव केवल 155 रुपये मिल रहा है। यूनियन ने इसे घाटे का सौदा बताते हुए सरकार से तत्काल भाव बढ़ाने की मांग की।
जिले में नहीं है पर्याप्त खरीदार : बेलर यूनियन के प्रधान सुखदीप सिंह काका ने बताया कि जिले में केवल भूना प्लांट ही पराली गांठों का खरीदार है। चूंकि प्लांट के पास खुद की बेलर मशीनें हैं, इसलिए वह छोटे व निजी वेलर संचालकों से पराली नहीं खरीदता। संचालकों को अपनी पराली राजस्थान या अन्य जिलों में ले जाकर बेचनी पड़ती है। पेहोवा (कुरुक्षेत्र) स्थित इसी कंपनी की एक इकाई 175 रुपये प्रति क्विंटल भाव पर पराली खरीद रही है, जिससे असंतोष और बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें