फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जनस्वास्थ्य विभाग की झांकी में दिखा पानी का महत्व

Tue, 27 Jan 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में परेड को सलामी देते हुए मुख्य अति​थि स्त्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह सोमवार को पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए तिरंगा फहराया। समारोह से पहले डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने शहीद स्मारक पर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन


उन्होंने शहीदों के बलिदान को राष्ट्र की प्रेरणा बताते हुए उनके परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। जिलास्तरीय समारोह के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन व कार्यवाहक उपायुक्त अनुराग ढालिया के साथ परेड का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने पुलिस के जवानों, एनसीसी कैडेट्स एवं स्काउट्स की टुकड़ियों की सलामी ली।

समारोह में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने पीटी शो, डंबल शो तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं। इनकी दर्शकों ने खूब सराहना की। देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों ने माहौल को उत्साह और गौरव से भर दिया। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह के समापन पर झांकियों में जन स्वास्थ्य विभाग ने प्रथम स्थान, आयुष विभाग व शिक्षा विभाग ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं परेड में पुरुष पुलिस टुकड़ी प्रथम, महिला पुलिस टुकड़ी द्वितीय और सैनिक स्कूल ब्वॉय विंग खारा खेड़ी तृतीय स्थान पर रही।

अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से ही भारत दुनिया में एक बड़ी ताकत के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहा है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे राजनेताओं, कर्मठ किसान-मजदूरों, कारीगरों और वैज्ञानिकों के सतत परिश्रम का परिणाम है।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने पराली जलाने की समस्या के समाधान के लिए कैथल, कुरुक्षेत्र एवं फतेहाबाद में स्थापित बायोगैस परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि इनसे 49.8 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन संयुक्त रूप से कार्यालय अधीक्षक राज कुमार व शिक्षक रमेश कुमार ने किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक दुड़ाराम, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल, एडीजे अमित गर्ग, नवेंद्र जैन, सीजेएम गायत्री, एसडीएम राजेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, जिप सीईओ सुरेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।



विभागों की ओर से निकाली गई प्रेरणादायक झांकी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पैनल अधिवक्ता अधिकार रक्षक मुफ्त कानूनी सहायता और आयुष विभाग की ओर से स्वदेशी अपनाने का संदेश देती झांकी निकाली गई। शिक्षा विभाग की ओर से आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयास शिक्षा में क्या प्रयास और उद्यान विभाग की ओर से किसानों को बागवानी अपनाने के लिए प्रेरित करती झांकी निकाली गई। कृषि विभाग की ओर से किसानों को एग्रीस्टैक के तहत आईडी बनवाने और महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया। वन विभाग की ओर से पेड़ लगाओ, ग्रीन मिशन के तहत झांकी निकाली गई। बिजली निगम की ओर से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना व म्हारा गांव जगमग गांव की थीम पर प्रदर्शनी रही। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल संरक्षण के तहत निकाली गई झांकी से जल बचाने का संदेश किया गया। वहीं पुलिस विभाग की ओर से बुलेट बाइक पर मॉडिफाइ साइलेंसर न लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें