फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी अस्पतालों में कैंप लगा ऑपरेशन करेगा स्वास्थ्य विभाग

Sat, 15 Nov 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में सर्जन मरीजों का चेकअप करते हुए स्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
फतेहाबाद। आयुष्मान भारत योजना के तहत सर्जरी के अधिकतर पैकेज को स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पताल से सरकारी के लिए रिजर्व कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में शिविर लगाकर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के ऑपरेशन करेगा। इसको लेकर 17 से 22 नवंबर तक शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


उप सिविल सर्जन डॉ. लाजवंती गौरी ने बैठक में डॉक्टरों को निर्देश जारी किए हैं। गौरी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में जनरल सर्जन, नेत्र ऑपरेशन, ईएनटी और हड्डी रोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ व महिला रोग विशेषज्ञ से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा है। इसके अलावा उप नागरिक अस्पताल टोहाना में ईएनटी और महिला रोग विशेषज्ञ से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा हैं।

-

कैंप में अच्छा प्रदर्शन करने वाले होंगे सम्मानित

महानिदेशक की तरफ से सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि शिविर लगाकर लोगों को जागरूक करें और ऑपरेशन करें। शिविर दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। अहम बात यह है कि नागरिक अस्पताल में सी-आर्म मशीन न होने के कारण हड्डी के ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। इसके अलावा लैप्रोस्कोप मशीन का सामान अधूरा होने के कारण दूरबीन ऑपरेशन शुरू नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


-

जिले में आयुष्मान पात्रों की स्थिति

आयुष्मान भारत और चिरायु योजना में जिले में करीब 5 लाख 38 हजार पात्र हैं और 23 अस्पताल पैनल में शामिल हैं। सबसे ज्यादा अस्पताल टोहाना क्षेत्र में हैं। इनमें 54,658 पात्र आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार करवा चुके हैं। सरकार इनका 69 करोड़ 10 लाख रुपये भुगतान सितंबर 2018 से लेकर मार्च 2025 तक कर चुकी है।

-

आयुष्मान भारत योजना के तहत कई पैकेज सरकारी अस्पतालों में रिजर्व किए गए है लेकिन लोगों को इस संबंध में जानकारी नहीं है। जागरूक करने के उद्देश्य से 17 नवंबर से शिविर शुरू किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


-डॉ. लाजवंती गौरी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें