डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर ग्रेट खली हिमाचल से गुजरते वक्त रतिया में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान खली को देखने के लिए उसके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में खली फतेहाबाद की ओर रवाना हो गए।
शुक्रवार दोपहर संजय गांधी चौक पर पीली बत्ती लगी गाड़ी रुकी और ड्राइवर उतरकर कोल्ड ड्रिंक्स तथा अन्य समान लेने चला गया। लोगों ने गाड़ी की आगे की सीट पर रेसलर खली को बैठे देखा तो देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रशंसकों ने खली जिंदाबाद के नारे लगाए और गाड़ी में बैठे खली से नीचे उतरने का आह्वान किया। हालांकि, खली ने गाड़ी के अंदर बैठे ही लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया और फतेहाबाद के लिए रवाना हो गए।