फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक्स लेने रतिया में रुके खली, उमड़े प्रशंसक

Sat, 11 Jun 2016 12:38 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
कोल्ड ड्रिंक्स लेने रतिया में रुके खली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन

डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर ग्रेट खली हिमाचल से गुजरते वक्त रतिया में कुछ देर के लिए रुके। इस दौरान खली को देखने के लिए उसके प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में खली फतेहाबाद की ओर रवाना हो गए।
विज्ञापन



शुक्रवार दोपहर संजय गांधी चौक पर पीली बत्ती लगी गाड़ी रुकी और ड्राइवर उतरकर कोल्ड ड्रिंक्स तथा अन्य समान लेने चला गया। लोगों ने गाड़ी की आगे की सीट पर रेसलर खली को बैठे देखा तो देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान प्रशंसकों ने खली जिंदाबाद के नारे लगाए और गाड़ी में बैठे खली से नीचे उतरने का आह्वान किया। हालांकि, खली ने गाड़ी के अंदर बैठे ही लोगों का अभिनंदन स्वीकार किया और फतेहाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें