फतेहाबाद में स्थित पुरानी अनाज में रखी धान की ढेरियां।
फतेहाबाद। जिले की सभी अनाज मंडियों में धान की आवक जोरों पर होने के कारण किसानों को धान की ढेरियांं लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अनाज मंडियां धान की 19 लाख बोरियाें से अटीं पड़ी हैं। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ती जा रही है जबकि उठान धीमा है। मंडी में अभी तक धान की कुल आवक 1519528 क्विंटल हो चुकी है। इसमें से 1255080 क्विंटल धान की खरीद कर ली गई है जबकि 264448 क्विंटल धान खरीद के लिए मंडियों में रखा हुआ है। जिले की सभी सातों मंडियों में लगभग 57 प्रतिशत धान का उठान हुआ है। मंडियों में 1926744 बोरियां उठान का इंतजार कर रही हैं। उठान केवल 556156 क्विंटल धान का हुआ है। ऐसे में मंडियों में अभी भी 963372 क्विंटल धान का उठान बाकी है। निजी व्यापारियों द्वारा खरीदा गया डुप्लीकेट बासमती धान 1509 की इस वर्ष कुल खरीद 414535 क्विंटल हुई है, जिसमें से 411139 क्विंटल धान का उठान पूरा कर लिया गया है। अभी केवल 3396 क्विंटल धान का उठान बाकी है।