फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ड्रग विभाग ने मेडिकल स्टोर को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। रतिया में मंगलवार देर रात्रि एडीजीपी की टीम द्वारा दवा दुकान पर प्रतिबंधित दवाइयां मिलने के मामले में छापे के बाद बुधवार को ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने दुकान को अधूरे दस्तावेजों के चलते सील कर दिया। पुलिस व ड्रग विभाग की टीम ने दवा के दुकान से हजारों गोलियां बरामद की थी, जिसका हिसाब किताब दुकानदार के पास नहीं था और न ही गोलियों के बिल मिले।गौरतलब है कि एडीजीपी श्रीकांत जाधव की टीम ने टोहाना रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर पर नशे दवाइयां मिलने की सूचना पर छापे की कार्रवाई की थी। इसके बाद टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा को भी बुलाया। ड्रग इंस्पेक्टर दिनेश राणा ने बताया कि यहां पर कुछ ऐसी दवाइयां मिली हैं, जो कि बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं दी जा सकती। इसका सेल-परचेज का रिकॉर्ड होना भी जरूरी है। अभी मेडिकल संचालक द्वारा सेल परचेस का रिकॉर्ड नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें