फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावितों को पोर्टल के चक्कर में उलझाकर जले पर नमक छिड़क रही सरकार : हुड्डा

विज्ञापन
फतेहाबाद के हांसपुर चौक पर बाढ़ग्रस्त एरिया का जायजा लेते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्ड
विज्ञापन
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार दोपहर बाद हांसपुर चौक पर बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सीपीएस प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने उन्हें क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित गांवों और शहर के हालातों की जानकारी दी। लोगों से बातचीत में हुड्डा ने उनकी समस्याओं को विधानसभा में उठाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

इसके बाद हुड्डा ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद के 120 से ज्यादा गांव बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इन इलाकों में हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुकी है। सरकार तत्काल मुआवजा देने के बजाय पोर्टल के चक्कर में पीड़ितों को उलझाकर उनके जले पर नमक छिड़क रही है। सरकार को तुरंत प्रभाव से किसानों को 40 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। मकानों और दुकानों के नुकसान की भरपाई भी सरकार को करनी चाहिए। मृतकों के परिवारों को चार लाख के बजाय 20 लाख रुपये मुआवजा देना चाहिए।
केंद्र से राहत पैकेज की मांग करे सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार को केंद्र से राहत पैकेज की मांग करनी चाहिए। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने केंद्र से मांग की है। हरियाणा सरकार को भी पीछे नहीं रहना चाहिए। 1995 में जब प्रदेश में बाढ़ आई थी तो सरकार ने खेती से लेकर मकानों और दुकानों तक का मुआवजा दिया था। आज भी पूरे प्रदेश में बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जनता अब मौजूदा सरकार से राहत की उम्मीद कर रही है। यहां तक पानी पहुंचने में लगभग एक सप्ताह लगता है। अगर बीजेपी-जेजेपी सरकार वक्त रहते बचाव के लिए कदम उठाती तो इलाके में बाढ़ की स्थिति पैदा नहीं होनी थी। मगर, सरकार ने ना तटबंध मजबूत किए, न ही घग्गर की मिट्टी निकाली। न ड्रेनों की सफाई की गई।
विज्ञापन

अब बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया

हुड्डा ने कहा कि गठबंधन सरकार को सड़कों की हालत पर भी ध्यान देना चाहिए। क्योंकि पूरे प्रदेश में सड़कों की हालत पहले से ही बेहद खराब थी। बारिश की वजह से यह अब और खस्ताहाल हो चुकी है। इसी तरह बाढ़ के बाद बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। उसको लेकर भी अभी से कदम उठाए जाने चाहिए। पशुधन के लिए भी चारे की किल्लत हो गई है। सरकार को चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक जरनैल सिंह, डॉ. केवी सिंह सहित कई नेतागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें